जमीन पर सो रही बालिका को सांप ने डंसा, मौत

0
88

FARRUKHABAD : जमीन पर सो रही 5 वर्षीय वालिका को गत रात जहरीले सांप नें वेरहमी से काट खाया जिससे बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गयी परिजनों नें मौके पर ही सांप को भी मार दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान चिकित्सकों नें बहां वालिका को मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="3"]

snake bite copyफतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अन्र्तगत वेवर रोड निवासी मुन्नालाल अपने परिवार के साथ अपने घर में जमीन पर लेटे थे उनके पास उनकी 5 वर्षीय पुत्री वैष्णवी भी लेटी थी देर रात कहीं एक जहरीला सांप वहां पर पहुंच गया और उसने वच्ची के हांथ व माथे पर डस लिया जिससे वच्ची की मौत हो गयी। सांप के काटने पर वच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन भी जाग गये और काटकर भाग रहे सांप को मौके पर मार दिया। 5 वर्षीय वैष्णवी वेवर रोड स्थित ज्योति पव्लिक स्कूल में कक्षा 1 की छात्रा थी। इस ह्दय विदारक घटना से पूरे घर में शोक की लहर दौड़ गयी वैष्णवी के स्कूल की छात्राओं और उसक ी शिक्षिकाओं ने उसके घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को सांत्वना दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]