भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश का पुतला, पुलिस ने छीनकर नाली में फेंका

0
94

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के दो दर्जन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आवास विकास तिराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। पहला पुतला पुलिस द्वारा छीनकर नाली में डाल दिया गया, जिसके बाद भाजपाइयों ने दूसरे कागज के पुतले में आग लगाकर अपना विरोध जताया।

[adrotate banner="3"]

प्रदेश में बढ़े गुन्डाराज व भड़के दंगों के विरोध में जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन भाजपाइयों पर काफी नकेल कसने का प्रयास करता रहा लेकिन एक न चली। आवास विकास तिराहे पर मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी की अगुआई में भाजपा नेता एकत्रित हुए और अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस को भनक लगी तो कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर पुलिस ने नाली में फेंक दिया। जिसके बाद भाजपाइयों द्वारा दूसरे पुतले का इंतजाम किया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

भाजपा नेताओं ने बड़ी ही चालाकी से एक कागज के पुतले को आवास विकास तिराहे पर फूंक कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। दूसरा कागज का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। वहीं भाजपा नेताओं ने पहला पुतला स्वयं पुलिस द्वारा नाली में फेंके जाने को भी अच्छा बताते हुए कहा कि वह यही चाहते थे कि प्रदेश सरकार का पुतला इसी तरह कुचला व नाली में दबाया जाये। जो काम भाजपा नेताओं ने नहीं कर पाया वह पुलिस ने कर दिखाया। पुतला फूंकने के दौरान मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के अलावा अन्य दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]