संगठन में माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: बालचन्द्र मिश्रा

0
111

FARRUKHABAD: भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्रा ने एक गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि संगठन में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि सही दिशा में ऊर्जा का सामूहिक प्राकट्य से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। संतुलित टीम की तरह बचाव एवं प्रहार दोनो में निपुण होना जरूरी है। मतभेद बातचीत के अभाव में मनभेद में परिवर्तित हो जाते हैं। जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास हो रहा है। संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका परिवार के सदस्यों जैसी होती है जोकि अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी को अनुशासन में रहकर कार्य करना है। संगठन में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।balchandra mishra

बैठक में सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में काम करने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली गयी एवं सुझाव मांगे गये। जिसमें राममुरारी शुक्ला, धीरेन्द्र वर्मा, डा0 मुकेश राठौर, आदेश अग्निहोत्री, ज्ञानेश गौड़, डा0 सी पी निर्मल, गिरजाशंकर शाक्य, गोविंद सिंह, रूपेश गुप्ता, रामआसरे राजपूत, संजय गर्ग भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक चुनाव प्रबंधन कानपुर क्षेत्र अरविंद सचान, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, डा0 रजनी सरीन, मिथलेश अग्रवाल, मुकेश राजपूत, डा0 भूदेव राजपूत, डा0 राजेश्वर सिंह आदि के अलावा जिला पदाधिकारी, क्षेत्र प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

संगठन में दायित्वों व भूमिका को लेकर एक अन्य बैठक बुलायी गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व पदाधिकारी एवं पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए। सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्रा ने पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। जिसमें कहा गया कि वर्ष 2000 या इससे पूर्व से सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बनायी जाये। पूर्व पदाधिकारियों की सूची बनायी जाये। प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को भवन पालक एवं बूथ पालक बनाया जाना चाहिए।

मतदाता सूची के संवर्धन एवं संशोधन में पूर्व पदाधिकारियों केा महती भूमिका निभानी चाहिए। बूथ स्तर का ढाचा खड़ा होगा तो भितरघात संभव नहीं होगा। 15 अक्टूबर को कानपुर में प्रस्तावित नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जायें।

[adrotate banner="2"]