ग्रामीणों ने पोलियो ड्राप का किया बहिष्कार

0
88

JAHANGANJ (FARRUKHABAD ): जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कन्हई में ग्रामीणों ने पोलियो ड्राप पिलाने का बहिष्कार कर दिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें मनाती रही लेकिन ग्रामीण किसी कीमत पर नहीं माने।

[adrotate banner="3"]

dropनगला कन्हई गांव के लिए पक्का रास्ता नहीं है। रास्ते को लेकर विवाद भी चल रहा है। शुक्रवार को पोलियो पिलाने गयी टीम का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया तो स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गये। मौके पर कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र अधीक्षक मान सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिलाधिकारी के आने के बाद ही बहिष्कार खत्म करने पर आमादा थे।

मौके पर रामफेरे, रामवीर, रामप्रसाद, सत्यपाल, रक्षपाल, बीरसहाय, श्रीकृष्ण, हरिष्चन्द्र आदि लोग बहिष्कार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक बहिष्कार जारी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]