बद्री विशाल कालेज के छात्रों ने की दुष्कर्मियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

0
120

FARRUKHABAD : जहानगंज थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की बद्री विशाल डिग्री कालेज के छात्रों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर घोर निंदा की है। छात्रों ने 48 घंटे के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

dm pawan kumarछात्रों का कहना है कि बीते दिन हुई 9 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना में अब तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। जबकि दुष्कर्म की परीक्षण में पुष्टि की जा चुकी है। छात्रों ने मांग की कि दुष्कर्मियों को 48 घंटे के अंदर पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। जिससे भविष्य में कोई भी दरिंदा इस प्रकार की घटना करने से खौफ खाये।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान स्वेता कश्यप, नेहा कश्यप, रुचि वर्मा, कोमल, राखी, अजीत, सनी सागर, अमन, अभिषेक कटियार, दीपक, देवसी पाल आदि दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]