नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर भाजपा सहित कई महिला संगठन उग्र

0
124

FARRUKHABAD : जहानगंज में हुए मासूम छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा के अलावा अन्य महिला संगठन भी उग्र हो गये हैं। जहां एक तरफ गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जहानगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की तो वहीं भाजपा सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

mithlesh agrawal1भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व कायमगंज की पूर्व चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल ने नाबालिग से हुए गैंगरेप के मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनायें सपा सरकार में आम बात होती जा रही है। शासन व प्रशासन को घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

mamta-saxenaभाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा घटना को छिपाकर मामूली बताने की बात आलोचना के काबिल है। पुलिस को जल्द से जल्द पीड़ित को न्याय देना चाहिए, अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

gulabi-gang-anjali-yadav1गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने भी मामले को गंभीरता से लिया, उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस सम्बंध में भेंट भी की और उन्होंने थानाध्यक्ष जहानगंज राघवन सिंह को निलंबित करने की मांग के साथ ही पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही है। अंजली यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने थानाध्यक्ष पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अंजली यादव ने बताया कि अगर पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाने में नाकाम साबित होगी तो फिर महिलायें आंदोलित हो जायेंगी।

[adrotate banner="2"]