दुष्कर्म के आरोपियों के स्केच होंगे जारी: एएसपी

0
93

FARRUKHABAD : जहानगंज में मासूम छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस अब हाथ पैर मारती दिख रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के स्केच जारी करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। स्केच के आधार पर धरपकड़ शुरू की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

ASP op singhएक तरफ थानाध्यक्ष जहानगंज द्वारा पहले गैंगरेप की घटना को बच्चों का झगड़ा बताते हुए टालते रहे तो वहीं मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन मामला अभी अज्ञात लोगों को पकड़ने का है। इस समस्या से कुछ निजात पाने के लिए पुलिस आरोपियों के स्केच जारी करने जा रही है। वहीं सर्विलांस प्रभारी व क्राइम ब्रांच को अपराधियों की धरपकड़ में लगाया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वहीं लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान घायल छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया था। क्योंकि उसके नाजुक अंग पर काफी रक्त लगा था। छात्रा का मेडिकल परीक्षण डा0 कृष्णा बोस ने किया और जांच के लिए स्लाइड लैब भेज दी गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जेएनआई को बताया कि मामले को पुलिस सक्रियता से संज्ञान में ले रही है। स्केच जारी कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी जायेगी।

[adrotate banner="2"]