पूर्व जिलाध्यक्ष, महासचिव सहित मंत्री की सभा से कई नदारद

0
103

FARRUKHABAD : शिवपाल की सियासी जनसभा में पार्टी के कई चेहरे नजर नहीं आये। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष व महासचिव को लेकर विशेष चर्चायें आम रहीं।

[adrotate banner="3"]

sapa - manchहोर्डिंग युद्ध के बाद आला कमान की गिरी गाज से अपने अपने पद गवां बैठे पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व महासचिव समीर यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह की सियासी जनसभा में नहीं पहुंचे। इसको लेकर कानाफूसी होती रही। कार्यक्रम में मंत्री नरेन्द्र सिंह के अलावा उनके पुत्र सचिन यादव लव भी नजर नहीं आये। महानगर अध्यक्ष महताब खां पर भी लोगों की निगाहें नहीं पड़ीं। कुल मिलाकर पार्टी के कई जनपद स्तरीय बड़े नेताओं ने जनसभा से मुहं मोड़ लिया।

लेकिन सभा खत्म होने के बाद जब मंत्री शिवपाल सिंह डाक बंगले पहुंचे तो वहां पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर और पूर्व महासचिव समीर यादव ने उनसे मुलाकात की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]