शिवपाल सिंह के कार्यक्रम की तैयारी- गैंगस्टर की जगह पुलिस ने चोर और शराबी किये अन्दर

0
146

POLICE - CHORFARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक के द्वारा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आने से पूर्व शातिर किस्म के अपराधियों को जेल के अंदर भेजने के आदेश दिये गये थे। पुलिस शातिर अपराधियों को तो नहीं गिहार बस्ती से कुछ लोगों को पकड़ लायी और उन पर कार्यवाही कर दी। एक पुराना वारंटी भी अन्दर कर पुलिस ने काम पूरा दिखा दिया
पुलिस ने सुअर चोरी के आरोप में लकूला निवासी विकास पुत्र सतीश, सतेन्द्र पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं नदीम पुत्र सलीम निवासी हाथीखाना को पुराने वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़ा सवाल यह है कि सोमवार को मंत्री का दौरा होगा लेकिन पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों को पुलिस कहां तक पूरा कर पाती है यह तो अब सामने आ गया है। शातिर अपराधी के नाम पर गिने चुने कुछ छोटे तबके के लोगों को पुलिस ने जेल में ठूंस कर निर्देश के ऊपर कालिख पोत दी है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]