वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद सीएमएस को हार्ट अटैक

0
111

cms gondaलखनऊ। गोंडा के सीएमएस डॉ. रूप चंद्रा को आज हार्ट अटैक पड़ने से उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एसएन ओझा भी सीएमएस से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीएमएस डॉ. रूपचंद्रा को प्राइवेट वार्ड में रखा गया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। उनके परिवार को भी सूचना दे दी गई है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रूपचंद्रा के वित्तीय अधिकार को सीज कर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद स्वरूप दे दिया था। इसपर बुधवार को डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसके बाद डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल को डीएम से वार्ता करने के लिए बुलाया गया। डॉक्टरों की माग थी कि सीएमएस के वित्तीय अधिकार बहाल कर दिए जाएं मगर डीएम ने उनकी यह माग नहीं मानी थी। माना जा रहा है कि सीएमएस की हालत बिगड़ने का कारण यह भी रहा।

[adrotate banner="2"]