लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने प्रदेश की सपा सरकार द्वारा अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाने का स्वागत किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि विहिप का आयोजन निर्धारित परम्परा से हटकर है और साथ ही यह कोई धार्मिक आयोजन नहीं है क्योंकि इसके जरिए विहिप ने राम मंदिर बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने नौ मई 2011 को अयोध्या में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था और इसके बावजूद विहिप द्वारा इस तरह का आयोजन यह दर्शाता है कि विहिप को न तो संविधान में विश्वास है और न ही न्यायपालिका में।
डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि केंद्र में जब अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी तब विहिप ने इस तरह का आयोजन क्यों नहीं किया। इससे साफ पता चलता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मृतप्राय भाजपा को संजीवनी देने के लिए विहिप यह आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि प्रस्तावित परिक्रमा कोई परम्परागत धार्मिक आयोजन नहीं है और धार्मिक उन्माद फैलाकर छह दिसंबर 1992 जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए सपा सरकार द्वारा इस पर लगाए गए प्रतिबंध का कांग्रेस समर्थन करती है।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
कांग्रेस ने किया परिक्रमा पर प्रतिबंध का समर्थन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

