FARRUKHABAD : जनपद फर्रुखाबाद में विगत कई वर्षों से तैनात चर्चित वरिष्ठ विपणन अधिकारी विजय सिंह को आरएफसी (क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त ) कार्यालय कानपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है। इसी क्रम में विकास खण्ड कमालगंज व मोहम्मदाबाद के अतिरिक्त नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद का चार्ज भी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कृष्ण दास को सौंपा गया है। विजय सिंह के स्थानांतरण के बाद चार्ज के हस्तांतरण को लेकर विपणन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्यान्न के स्टाक में लम्बे घोटाले की चर्चा है। चार्ज हस्तांतरण में हो रहे विलम्ब के चलते मध्यान्ह भोजन के राशन वितरण में भी समस्या आ रही है।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


