घर से गायब छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने से मौत

0
109

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तलैया लेन निवासी शिवनारायण श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र शोमित उर्फ आशू घायल अवस्था में नेकपुर चैरासी पुल के पास पड़ा मिला। एक टैक्सी चालक ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

aashu, mother[bannergarden id=”8″]
शिवनरायन श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ तलैया लेन में रहकर मजदूरी करते थे। रविवार को शाम आशू घर से निकल गया। काफी तलाश करने के बाद भी आशू का कहीं दूर दूर तक पता नहीं चला। जिसके बाद प्रातः आशू के पिता शिवनरायन को सूचना मिली कि उसका पुत्र लोहिया अस्पताल में shivnarayanघायल अवस्था में भर्ती है। सूचना पर शिवनरायन अपनी पत्नी मीना श्रीवास्तव व अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच गये। जहां उपचार के तीन घंटे बाद मां की गोद में प्रातः 10 बजे आशू ने अंतिम सांस ली। आशू प्राईमरी स्कूल तलैया लेन में कक्षा ४ का छात्र था. फिलहाल घटना के विषय में अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]