मकान कब्जाने को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिला को गोली मारी

0
163

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी गंगा नगर कालोनी निवासी श्रवण कुमार की पत्नी रेखा चौहान को रात में कुछ दबंग लोगों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे रेखा बुरी तरह घायल हो गयी। दबंगों पर झपटी पालतू कुतिया को भी उन्होंने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

[adrotate banner="3"]

rekha chauhan[bannergarden id=”11″]

रेखा चौहान के अनुसार वह पिछले 13 सालों से शेराखार निवासी सुग्रीव सिंह के गंगा नगर स्थित मकान में किराये पर रह रही थी। पांच साल पूर्व सुग्रीव सिंह ने रेखा चैहान को मकान तीन लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन उसका बैनामा तहसील में करवाने से कतराते रहे। जिस पर रेखा ने काफी हुज्जत करने के बाद सुग्रीव सिंह से कहा कि या तो बैनामा करें नही ंतो उनका तीन लाख रुपया वापस कर दें। सुग्रीव ने रेखा से कह दिया कि उसने कभी पैसे दिये ही नहीं, वह उसका मकान खाली करें। इसी बीच सुग्रीव सिंह ने सोनू, मोनू पुत्रगण विजय मिश्रा के हाथ मकान बेच दिया। जिस पर दोनो रेखा चौहान से मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन पहले से ही तीन लाख रुपये दे चुकी रेखा मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं हुई। रेखा का आरोप है कि बीते दिन सोनू ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तीन दिन में खत्म कर देंगे। बीती रात घटना को अंजाम देने के लिए सोनू, मोनू, दीपू ठाकुर, सुग्रीव सिंह आदि हमलावर रेखा चैहान के पड़ोसी शिवकांत मिश्रा की छत से उसी घर में उतर आये और घर पर सो रही रेखा को ललकार कर सोनू मिश्रा ने गोली मार दी।

[bannergarden id=”8″]

शोर शराबा सुनकर रेखा चैहान की पालतू कुतिया आरोपियों पर झपटी तो गुस्साये आरोपी मोनू ने कुतिया पर भी ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और घायल रेखा का लोहिया अस्पाल में मेडिकल परीक्षण करा के साथ-साथ उपरचार हेतु भर्ती कराया।

इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि घायल महिला रेखा चैहान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। प्रथम जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]