मोदी तो मेरे साले हैं, उन पर कमेंट नहीं करूंगा: अमर

0
131

Amar Singhआजमगढ़। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने नरेंद्र मोदी को अपना साला बताते हुए कहा है कि उनके बारे में वह कुछ भी नहीं बोलेंगे। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह के परिजनों से यहां मिलने आए अमर सिंह ने मोदी के बारे में सवालों का जवाब देने से इन्कार करते हुए कहा कि वे मेरे साले हैं। मेरी पत्‍‌नी गुजरात की है, इसलिए मैं उनका जीजा हूं। जीजा साले पर कोई टिप्पणी करेगा। हां, इतना जरूर कहूंगा कि वे हिंदू राष्ट्रवादी की जगह राष्ट्रवादी होने का बयान दें।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
हाल ही में अपराधियों की गोली के शिकार बने सर्वेश सिंह के परिजनों से मिलने उनके गांव अमवारी नारायणपुर पहुंचे अमर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें एसएमएस पर धमकी मिली थी कि सर्वेश सिंह के घर गए तो उनका भी वही हाल होगा, लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि उनके डरा सके।

[adrotate banner="3"]

अमर ने सपा सरकार पर करारा हमला बोला और कहा कि अब यहां आम आदमी कौन कहे, जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सांसद जयाप्रदा के साथ आए अमर ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी बिगड़ गई है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सोची-समझी साजिश के तहत एक जाति विशेष के बड़े नेताओं की हत्याएं करा रही है।

[adrotate banner="2"]