टूटी चहारदीवारी व मैदान में जलभराव देख डीएम ने लगाई बीएसए की क्‍लास

0
100

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद के साथ कमालगंज व्लाक के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय वलीपुर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय ग्राउंड में बरसात का पानी भरा होने पर जिलाधिकारी नें नाराजगी जताई तथा साथ चल रहे बीएसए को तत्काल मैदान में मिट्टी डलवाने के निर्देश दिये। वहीं स्कूल की चारदिवारी टूटी होने पर भी जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया व उसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

DM Balipur kml2जिस समय जिलाधिकारी पवन कुमार प्राथमिक विद्यालय वलीपुर पहुंचे उस समय विद्यालय के छात्र छात्रायें मध्यान्ह भोजन में दलिया खा रहे थे। जिलाधिकारी ने दलिया की गुणवत्ता परखी तथा भोजन बनाने में प्रयुक्त होने बाले मसालों के पैकटों को भी देखा। मसाले ब्रांडेड कम्पनी के थे जिलाधिकारी नें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फ रहत अय्यूम से वच्चों को निशुल्क किताबें वितरित किये जाने की जानकारी ली। बहीं उन्होने कक्षा 04 के छात्र भानुप्रताप का वस्ता खुलवाकर निशुल्क वितरण की जाने बाली कितावों का परीक्षण किया जो कि पूरी पाई गयीं। जिलाधिकारी नें विद्यालय के छात्र पंजीकरण रजिस्टर का भी अबलोकन किया जिसमें कुल 319 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 180 छात्र विद्यालय में उपस्थित मिले। बहीं उन्होने विद्यालय का छात्रवृत्ति वितरण रजिस्टर भी देखा। शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र नवीन कुमार अनुपस्थित थे। जिस पर जिलाधिकारी ने बीएसए को शिक्षामित्र के विरूद्घ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]