फर्रुखाबाद: अषाढ़ और सावन के महीने में पानी की झाम चारो तरफ होती है| बाढ़ और जलभराव से हाहाकार मच जाता है| मगर नगरो में इस माह में भी बूँद बूँद पानी को आदमी तरस जाता है| जरा से वरिश ने नगर के मुहल्लों में जलभराव और कीचड की स्थिति बही हुई है| सड़के गड्डो में खो गयी है| रमजान के महीने में कीचड भरी गंदगी से गुजर कर मस्जिद तक पहुचना हो रहा है वहीँ आई टी आई चौराहे के पास ख़राब हुए एक पम्प से कई दिन से मोहल्ले वालो को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है|

[adrotate banner="3"]
थक हार कर आज जनता ने कानून हाथ में ले ही लिया और जाम लगा दिया| सड़क जाम हुई तो इलाके के थानेदार ने मौके पर पहुच हैंडपंप सही करने का वादा किया और जाम खुलवा दिया| जनता ने कहा की इलाके के थानेदार ने वादा किया है| नहीं पूरा हुआ तो अगले जाम में इन्हें भी बैठा लेंगे|

[adrotate banner="2"]


