फीस प्रतिपूर्ति मुद्दे पर डीएम को घेरेंगे भाजपाई

BJPलखनऊ : फीस प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता अगस्त के दूसरे सप्ताह में जिलाधिकारियों का घेराव करेंगे। बुधवार को पार्टी मुख्यालय के माधव सभागार में आयोजित समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियोंकी बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। संयोजक व पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम की अध्यक्षता में वक्ताओं ने दलित और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी पर आक्रोश जताया। संगठन महामंत्री राकेश जैन व उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे का कहना था सपा सरकार एक सम्प्रदाय विशेष के तुष्टिकरण में ही जुटी है। पिछड़ों व दलितों को छात्रवृति भी समय से नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सहसंयोजक अजित जैन, मान सिंह गोस्वामी, छाया देवी वाल्मीकि एवं अवध क्षेत्र के संयोजक घनश्याम वाजपेयी ने तुष्टिकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन की पैरोकारी की।

लगभग दो घंटे चली बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक मुंशीलाल ने बताया अगस्त के पहले सप्ताह में जिलों पर प्रदर्शन के बाद लखनऊ में राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। क्षेत्रीय बैठकों का सिलसिला 11 अगस्त को अवध क्षेत्र से शुरू होगा, 12 को कानपुर व 14 को काशी क्षेत्र की बैठक होगी। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर को बुलंदशहर में सामाजिक न्याय रैली होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक : भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बुधवार को आयोजित बैठक में आपदा राहत कार्यो में लगे भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान की आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर विधायक कलराज मिश्र मौजूद रहे। अध्यक्षता चेतन सिंह बिष्ट ने की और संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।