सपा बोली- पागल है बेनी प्रसाद वर्मा

0
120

beni prasad vermaकेंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और समाजवादी पार्टी की तकारार बढ़ती जा रही है। बुधवार को सपा नेता कमाल फारुकी ने बेनी प्रसाद वर्मा को पागल कह डाला।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा पागल हैं और वे नहीं जानते कि कैसे व्यवहार करना चाहिए। गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुलायम तो प्रधानमंत्री निवास में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं हैं।

बेनी के बयान पर टिप्‍पणी करते हुए कमाल फारुकी ने कहा, ‘बेनी जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह निहायत ही आपत्तिजनक है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि ऐसे व्य‌क्ति को मंत्री पद पर रखे या नहीं।’ फारुकी ने कहा कि बेनी जैसी भाषा बोल रहे हैं, सपा वैसी भाषा में जवाब नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि बेनी पागल हैं और वे नहीं जानते की कैसे व्यवहार करना है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
क्या बोले थे बेनी
मंगलवार को फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बेनी ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री के निवास पर झाड़ू देने वाले की नौकरी पाने की कोशिश करनी चाहिए।’

बेनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘झूठ और छल’ पर आधारित पार्टी है। कांग्रेस इस दल को खत्म कर देगी।

इससे पहले भी बेनी प्रसाद, मुलायम सिंह पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह के आतंकियों से संबंध हैं। इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

[adrotate banner="2"]