जिला जज, डीएम व एसपी ने किया केन्द्रीय कारागार का औपचारिक निरीक्षण, नहीं मिलीं खामियां

0
102

FARRUKHABAD : जनपद न्यायाधीश नरेश जैन, जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ सिंह ने बुधवार को केन्द्रीय कारागार का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जेल के अंदर कहीं भी कोई कमी नजर नहीं आयी।

[adrotate banner="3"]

dm pawan kumar[bannergarden id=”8″]

जिला जज श्री जैन ने जेल की बैरकों में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कारागार अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ल को आदेशित किया कि बैरकों में बंदियों का सामान ज्यादा मात्रा में रखा हुआ है, जिसके कारण निरीक्षण में कठिनाई हो सकती है, सामान कम करने का निर्देश कारागार अधीक्षक को दिया।

[bannergarden id=”11″]

जेल के भोजनालय की व्यवस्था को भी अधिकारियों ने गंभीरता से देखा। लेकिन उन्हें कोई कमी दिखायी नहीं दी। जिस समय जिला जज, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय कक्ष में प्रवेश किया उस समय तबे पर रोटियां सेंकी जा रहीं थी। भोजन की गुणवत्ता से अधिकारियों ने संतुष्टि प्रकट की। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि यह पुरानी ऐतिहासिक केन्द्रीय कारागार है, अब इसके बाहर बाउंड्री बनाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]