उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को यह कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया कि राज्य में आई आपदा में मरने वालों की तादाद 10,000 के पार पहुंच सकती है।
[adrotate banner="3"]
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक 1,000 लोगों का अधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है। कुंजवाल बारिश और बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोगों से मिली जानकारी बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने कहा, ‘कोई भी इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सकता कि इस तबाही में कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन आपदा प्रभावित इलाकों में दौरा करने के बाद और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मैं यह कह सकता हूं कि मरने वाले लोगों की तादाद 10,000 तक पहुंच सकती है।’
[adrotate banner="2"]


