नौकरीः 18 जुलाई से करें 20 हजार पदों के ‌लिए आवेदन

0
103

JOBS Soochna by JNIउत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाहियों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए होंगी। इन पदों में सामान्य के लिए 10 हजार, अन्य पिछड़ी जातियों के लिए 5400, अनुसूचित जातियों के लिए 4200, और अनुसूचित जनजातियों के लिए 400 पद रखे गए हैं।

[adrotate banner="3"]

इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास हो या इसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता रखता हो।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म 18 जुलाई से ले सकते हैं, जिन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त होगी। फॉर्म पोस्ट ऑफिस से मिलेंगे और वहीं जमा किए जाएंगे। फॉर्म की कीमत 200 रु. होगी। ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए 18 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा जो 18 अगस्त तक चलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाइट http://prpb.up.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

[adrotate banner="2"]