सभा अधिवक्ता सभा की जिला कमेटी घोषित, महासम्मेलन में भीड़ जुटाने को कवायद

0
100

FARRUKHABAD : जिला समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक फतेहगढ़ स्थित शास्त्री भवन में सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने जिला कमेटी की घोषणा की व 29 जून को होने वाले अधिवक्ता सभा के महासम्मेलन में भीड़ जुटाने व उसको सफल बनाने के लिए कहा।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने सभी अधिवक्ताओं को अधिवक्ता सभा के महासम्मेलन में आकर सफल बनाने की अपील की। जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित हमेशा सपा ने ही किया है। जिला सचिव पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के चेम्बरों का निर्माण हमेशा सपा सरकार में ही हुआ है।

Adhiwakta sabh[bannergarden id=”8″]

सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंदीप यादव ने कहा कि 2014 में सपा का परचम फहरेगा। इस मौके पर सुनील दिवाकर, अनूप शाक्य, कुंवर सिंह यादव, शशीकांत आर्य, विकास कटियार, अभिषेक श्रीवास्तव, आनंद शेखर, धर्मवीर, प्रमोद दिवाकर, राघवेन्द्र गौर, राममूर्ति राठौर, विनय सोमवंशी, योगेन्द्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ता सभा का राजेन्द्र सिंह यादव को अध्यक्ष, सोहेल फारुखी को जिला उपाध्यक्ष, अनूप शाक्य को जिला महासचिव, सुनील दिवाकर को कोषाध्यक्ष, संजीव यादव, मनोज यादव, राजीव बाथम, योगेन्द्र सिंह व शशिकांत को जिला सचिव, हरवीर यादव, तौहीद अफजल, शिखर सक्सेना, बृजेश यादव, विवेक यादव, होशियार सिंह राजपूत, ओमप्रकाश यादव, रामबाबू बाथम, देवेन्द्र पाल, राममूर्ति राठौर, अनुरोध यादव, सर्वेश यादव को सदस्य का दायित्व सौंपा गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]