अवैध सम्बंधों में की गयी थी नरबीर की हत्या, सिर बरामद

0
82

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : बीते 23 जून को थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चैसपुर निवासी नरबीर दिवाकर की हत्या कर सिर विहीन शव जंगल में फेंक दिया गया था। जिसमें गांव के ही चार आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर सिर बरामद कर लिया गया। आरोपी ने भी गांव की ही युवती से अवैध सम्बधों के चलते युवक की हत्या करने की पुष्टि की है। जबकि जेएनआई ने घटना के दिन ही इस बात का खुलासा किया था।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी शीलचन्द्र पुत्र सूरचन्द्र ने बताया कि युवक नरबीर को साथ ले जाकर उन लोगों ने हत्या कर शव पड़ोस में ही फेंक दिया था। विदित हो कि नरबीर अपने घर से 21 तारीख को गायब हो गया था। लेकिन अचानक नरबीर दिवाकर का शव 23 तारीख को जंगल में सिर कटा हुआ मिला था। पुलिस के अनुसार अभी बाकी तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने पर हत्या में प्रयुक्त अन्य चीजें भी बरामद होने की संभावना है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]