अखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियां

UP PULICE FIGHTलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर लाठियां चलीं…इतनी कि दोनों लहूलुहान हो गए।

दरअसल, अखिलेश की सुरक्षा में लगे इन जवानों में से एक पानी पीने चला गया, जब दूसरे ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते लाठियों तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे एक जवान को प्यास लगी तो वो पानी पीने चला गया| लौट के आया तो हेड कांस्टेबल को खल ये गया कि सिपाही उससे बिना पूछे कैसे चला गया| सिपाही को ये खल गया कि हेड कांस्टेबल कैसे पूछ सकता है कि वो बिना पूछे कैसे चला गया| फिर दोनों और से गालिओ की बौछार हुई| हाथापाई से मामला आगे बढ़ा| फिर चली लाठी…तेरी ….|

दरअसल, अखिलेश यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे, जैसे ही वह निकले दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]