मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली की गद्दी पर पैनी निगाह लगा रखी है| तीसरे मोर्चे के सुर्रे के साथ साथ भाजपा के अडवाणी की तारीफ भी सियासत में बनते बिगड़ते नए समीकरणों को जन्म देंगे| मगर इन सबके लिए जरुरी है कि मुलायम सिंह कम से कम उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा सांसदों के साथ दिल्ली पहुचे| इसके लिए उत्तर प्रदेश में घोषित सपा प्रत्याशियो पर पैनी निगाह राखी जा रही है| यही नहीं ख़ुफ़िया रिपोर्ट भी तैयार हो रही है| ख़ुफ़िया रिपोर्टो के मुताबिक फ्लाप प्रत्याशियो के टिकेट काट कर दूसरे प्रत्याशियो को आजमाया जायेगा|
इसी कड़ी में कानपुर से सपा के लोकसभा प्रत्याशी मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पत्ता कटता हुआ नजर आ रहा है। मुलायम सिंह यादव के प्राइवेट इंटेलीजेंस ने उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा के संभावित उम्मीदवार कलराज मिश्र के सामने फ्लॉप बताया है। इस रिपोर्ट के बाद सपा सुप्रीमो असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राजू की जगह किसी और प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।
[bannergarden id=”8″]
इस मामले पर कानपुर नगर से सपा अध्यक्ष चंद्रेस सिंह ने कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस लोकसभा सीट पर उमीदवार बदले जा सकते हैं। इस लिस्ट में राजू श्रीवास्तव का भी नाम शामिल हो सकता है। लेकिन ऐसा निश्चित नहीं कहा जा सकता।
[bannergarden id=”11″]
टिकट कटने और नेता जी के ख़ुफ़िया तंत्र द्वारा फेल उम्मीदवार बताये जाने की बात पर राजू श्रीवास्तव कहते हैं, ‘भैया ई विरोधियों की चाल है। हम लगातार नेता जी और सपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। हमारा टिकट नहीं कट रहा है भैया।’ कानपुर में शनिवार की देर रात तक गजोधर भैया के टिकट को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म रहा। उनके घर पर चाहने वालो का तांता लगा रहा।
दरअसल सपा के कुछ विधायकों का कहना है कि कांग्रेस के उमीदवार श्री प्रकाश जायसवाल और बीजेपी के संभावित उम्मीदवार कलराज मिश्र के सामने राजू श्रीवास्तव का कद काफी छोटा पड़ गया है। यही वजह है कि उनका टिकट कटने की अफवाह उड़ रही है।



