हैवानियत: प्रेमी संग बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को काट डाला

0
91

Honour Killingफीरोजाबाद: लड़की को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता हैवान बन गया। पुत्री और गैर जाति के उसके प्रेमी की हत्या कर डाली और युवक के पिता के पास जाकर कह दिया कि लाश उठा लाओ, घर पर पड़ी है।

[adrotate banner="3"]

मामला टूंडला के थाना नगला सिंघी के गांव नियामतपुर का है। यहां का रामनाथ धाकरे अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में पत्नी गुड्डी देवी अपनी नौ पुत्रियों के साथ अकेली रहती है। तीसरे नंबर की पुत्री सुंदरी (16) के गांव के ही युवक ईला उर्फ दिनेश कोरी (23) से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर रामनाथ ने सुंदरी का रिश्ता एक माह पूर्व आगरा के गांव गढ़कापुरा में तय कर दिया था। दिनेश को वह घर न आने की हिदायत दे चुका था।

[bannergarden id=”8″]
बताते हैं शुक्रवार को रामनाथ की पत्‍‌नी गुड्डी मायके शादी समारोह में गई थी। घर पर सुंदरी और रामनाथ थे। पुत्री को घर के अंदर सुलाकर रामनाथ स्वयं घर के दरवाजे पर सो गया। तड़के तकरीबन दो बजे घर का दरवाजा खुला देख रामनाथ अंदर गया, तो पुत्री दिनेश के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह देख वह आपा खो बैठा और दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी।

[bannergarden id=”11″]
पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मृतक युवक के भाई ने रामनाथ व अयोध्या प्रसाद पुत्रगण छबिराम के विरुद्ध दर्ज कराई है। युवक के परिजन उसे घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

[adrotate banner="2"]