भाजपा नगर अध्यक्ष को लेकर भी पेंच, नहीं हो सकी घोषणा

0
95

फर्रुखाबाद: आपसी मतभेदों के लिए जानी जाने वाली भाजपा इस समय अपने संगठनों में पदाधिकारियों के चयन को लेकर द्वन्द का शिकार बनी हुई है। जिसमें सबसे बड़ा अड़ंगा वर्तमान समय में नगर अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चल रहा है। कोर कमेटी की बैठक में निर्णय होने के बाद भी अभी तक जिलाध्यक्ष के द्वारा फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गयी है।

[adrotate banner="3"]

bjpकुछ दिनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के भीमसेन मार्केट स्थित आवास पर बुलायी गयी वरिष्ठ नेताओं की बैठक में जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों के मनोनयन के नामों पर विचार किया गया और इसके बाद 19 मण्डलों के अध्यक्षों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया जा चुका है लेकिन फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी का भी मनोनयन नहीं किया गया है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के आवास पर बुलायी गयी बैठक में पहले ही एक भाजपा नाम पर मोहर लगा दी गयी थी।

जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता ने अड़ंगा डाल रखा है। इसके विपरीत अन्य भाजपाई उनके समर्थन में आ चुके हैं। नगर अध्यक्ष की घोषणा में हो रहे विलम्ब से अब भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में कानाफूसी शुरू हो गयी है।

[adrotate banner="2"]