ढेंड़ा दूल्हा देख दुल्हन ने बारात बैरंग वापस लौटायी

0
113

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ में उस समय दोनो पक्षों के लोग हंगामा करते हुए पहुंचे जब दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बजह यह थी कि दूल्हा ढेंड़ा था। कोतवाली में भी समझौता नहीं हो सका।

 पड़ोसी जनपद एटा अलीगंज के ग्राम ज्यौंता निवासी लालाराम के पुत्र गोविंद की बारात फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नौखन्डा में विजय बहादुर की पुत्री के साथ तय हुई थी। दोनो पक्षों के लोग अपनी तैयारी में जुटे हुए थे। सोमवार को दूल्हा घोड़ी पर सजधज कर पहुंचा तो दुल्हन की नजर जब दूल्हे से टकरायी तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गयी। दूल्हा ढ़ेंड़ा था। जिस पर दुल्हन ने तत्काल शादी करने से मना कर दिया तो मामला कोतवाली पहुंच गया। काफी देर कोतवाली में चली समझौता वार्ता के बाद पुलिस ने सामान वापस कराकर समझौता करा दिया। जिसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गयी।

 इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले को बातचीत से हल कर दिया गया है। किसी तरीके की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी है।

[adrotate banner="2"]