डीआरडीए के परियोजना निदेशक का तबादला

0
97

फर्रुखाबाद: जिला ग्राम्‍य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राम कृत राम का तबादला जनपद फिरोजाबाद के जिला विकास अधिकारी के पद पर हो गया है। उनके स्‍थान पर हाल ही में जनपद जौनपुर में खंड विकास अधिकारी पद से प्रोन्‍नति पाये दयाराम विश्‍वकर्मा की नियुक्‍ति की गयी है। स्‍थानांतरित मुख्‍य विकास अधिकारी आईपी पांडेय मंगलवार को कार्यालय तो नहीं आये परंतु दिन भर उनके आवास पर विकास भवन के बाबुओं का तांता लगा रहा। पुरानी फाइले धड़ल्‍ले से निबटती रहीं। श्री पांडे के बुधवार को कार्यमुक्‍त होने की संभावना है।

[adrotate banner="3"]

नये मुख्‍य विकास अधिकारी डा. सुभाष चंद्र श्रीवास्‍तव के शनिवार तक यहां पहुचंने की संभावना है। जेएनआई को श्री श्रीवास्‍तव ने बताया कि वह लखनऊ से बाहर हैं। एक दो दिन में लौट कर अपनी वर्तमान तैनाती संयुक्‍त निदेशक पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मिशन से कार्यमुक्‍त होंगे

[adrotate banner="2"]