जयाप्रदा अब कांग्रेस का दामन थाम आंध्र से लड़ेंगी चुनाव!

0
165

हैदराबाद: आजम खां से त्रस्‍त और सपा से मोहभंग होने के बाद फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनीं जयाप्रदा अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद जयाप्रदा के अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ा है।
Jaya Pardaहाल के दिनों में जयाप्रदा कहती भी रही हैं कि मैं आंध्र प्रदेश की राजनीति में लौट रही हूं। मैं किस पार्टी में शामिल होने जा रही हूं इसकी घोषणा जल्द करुंगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव अपने गृहनगर राजमुंदरी से लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इस इच्छा को जानने के बाद राजमुंदरी से मौजूदा कांग्रेस सांसद वी अरुण कुमार ने कहा था पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में पार्टी के निर्णय का स्वागत करुंगा और प्रत्याशी की जीत के लिए काम करुंगा। जयाप्रदा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पिछली सदी के आखिरी दशक में तेलुगु देसम पार्टी [तेदेपा] से की थी। वह 1996 में आंध्र प्रदेश से राज्य सभा के लिए चुनी गई। मगर 2004 में चुनाव से पहले उन्होंने तेदेपा से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। वह दो बार रामपुर से लोकसभा के लिए चुनी गई। बाद में अमर सिंह के पार्टी से निकाले जाने के बाद उनकी पार्टी लोकमंच में शामिल हो गई। वैसे उनके वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें लगी थी लेकिन सोनिया से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को बल मिला है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]