भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोहम्मदाबाद में हुई बैठक का किया आपरेशन

0
104

FARRUKHABAD : बीते दिन मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पूर्व नगर अध्यक्ष परमानंद वर्मा के आवास पर बुलायी गयी मण्डल अध्यक्षों व अन्य असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की बैठक का जिलाध्यक्ष ने पूरी तरह से खण्डन किया। Dinesh katiyarउन्होंने कहा कि बैठक में बुलाये गये मण्डल अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें गुमराह करके बुलाया गया था।

[adrotate banner="3"]

[binnergarden id=”8″]

जिलाध्यक्ष ने यह दावा किया कि उनके आवास पर सिरोली के मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह बाथम, पिपरगांव के गोविंद शाक्य, ज्योंता के रामप्रकाश राठौर व नींवकरोरी के करन सिंह पहुंचे और उनसे मंत्रणा हुई। इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने एक प्रेसनोट भी जारी किया। उन्होंने कहा कि ज्योंता के रामप्रसाद राठौर उस मीटिंग में ही रहे थे। बाकी मण्डल अध्यक्षों को भी परमानंद वर्मा ने गुमराह करके बुलवाया था। उन्होंने दावा किया कि चारो मण्डल अध्यक्षों ने किसी प्रकार के विद्रोह की बात न करने की पुष्टि की।

[binnergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]