मकान बेचकर लौट रहे साधु के 35 हजार छीने

0
132

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्ला जटवारा निवासी साधु अजय कुमार उर्फ दादा पुत्र रत्नदेव के साथ बीती रात उस समय साधु की सगी भाभी के दमाद ने sadhuमारपीट कर रुपये छीन लिये जब वह हरदोई से जमीन बेचकर घर जा रहा था। विरोध करने पर साधु की पिटायी भी कर दी। पीड़ित साधु ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

साधु अजय कुमार उर्फ दादा ने बताया कि वह जन्म से ही पल्ला जटवारा में रह रहा है। उसका मूल निवास ग्राम जैनापुर राजेपुर है। उसकी मां छुटकन्ना देवी जिनका वर्तमान में स्वर्गवास हो गया है, का मायका माधौगंज हरदोई में था। मां के कोई भाई न होने की बजह से उसके हिस्से की जमीन मां को मिली थी। जिसे बेचने के लिए साधु के साथ उसकी भाभी रत्नाकुमारी भी बिलग्राम गयीं थीं। साधु ने अपनी जमीन माधौगंज के रुधामऊ निवासी रामसजीवन कनौजिया को 35 हजार में बेची। जिसको लेकर वह अपनी भाभी रत्नादेवी के साथ रात में ट्रेन से फर्रुखाबाद आया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

साधु के साथ में उसकी भाभी का दामाद अनिल पुत्र कैलाश निवासी पिपरगांव व दामाद का चाचा नंदकिशोर भी साथ में था। साधु अजय कुमार उर्फ दादा का आरोप है कि फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरते ही उसकी भाभी ने साधु से बेची गयी जमीन के पैसे मांगे। विरोध करने पर साथ में आये दामाद व उसके चाचा ने मारपीट कर रुपये छीन लिये और मौके से फरार हो गये। पीड़ित बाबा ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने साधु के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की।

[adrotate banner="2"]