यूपी की कानून व्‍यवस्‍था की गाज डीजीपी पर: देवराज नागर को चार्ज

0
154

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की बेलगाम सुरक्षा व कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा परिवर्तन करते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अम्बरीश चन्द्र शर्मा को हटाकर उनके स्थान पर देव राज नागर को उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है| अंबरीश चंद्र शर्मा को डीजी पीएसी पद की जिम्मेदारी सौपी है|

[adrotate banner="3"]

मालूम हो कि यूपी सरकार पिछले कुछ महीनों ने कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है | जिसके चलते मुख्यमंत्री ने कई बार पुलिस विभाग को सख्त निर्देश जारी किये थे| इसके बावजूद स्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं आ सका था |

आपको बता दें कि पूर्व सरकार में डीजी होमगार्ड रहे आईपीएस देव राज नागर को सपा सरकार में डीजी पीएसी तैनाती दी गयी थी |

[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]