बार एसोसिएशन ने की 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग

0
109

FARRUKHABAD : जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर sanjeev pariyaएसडीएम अमृतपुर को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। जिन्होंने मांग की कि जनपद को २४ घंटे निर्वाध रूप से विद्युत उपलब्ध करायी जाये।

[adrotate banner="3"]

अधिवक्ताओ ने कहा कि आज कल फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में बिजली की समस्या बहुत ही गंभीर हो गयी है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई व अधिवक्तागणों को कार्य करने में बहुत ही असुविधा हो रही है तथा आम जनता भी विद्युत व्यवस्था के कारण बुरी तरह से त्रस्त है। इस हेतु आपसे अनुरोध है कि जनपद को २४ घंटे निर्वाध विद्युत प्रदान किये जाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिससे जनपद की आम जनता के अलावा अधिवक्ताओ व स्कूली बच्चों को समस्या से निजात मिल सके।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]