नीलगाय का गोली मारकर किया शिकार, आरोपी हिरासत में

0
91

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कटरी धर्मपुर स्थित गौसदन के सामने टहल रही एक वनरोज को शिकारी ने स्वनिर्मित कारतूस का इस्तेमाल करके उस पर गोली चला दी। जिससे नीलगाय छटपटाकर वहीं गिर गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे शिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

vikrant awasthiगौ सदन के निकट शिकार की गयी गाय की सूचना मोहल्ले के ही हुकुम सिंह ने नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी को दी। विक्रांत अवस्थी घटना स्थल पर पहुंचे तो नीलगाय की सांसें चल रहीं थीं। इस सम्बंध में सूचना क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह व वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी। सूचना पर मऊदरवाजा थाने के दरोगा आर के सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भाग रहे शिकारी मिंदू खां पुत्र रहमत को हिरासत में ले लिया और थाने ले आये।

[bannergarden id=”8″]

नीलगाय को बढ़पुर स्थित पशु चिकित्सालय में उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वनरोज का पोस्टमार्टम डा0 बी के गर्ग उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा0 दिनेश चन्द्र पशु चिकित्साधिकारी फतेहगढ़ के अलावा डा0 गयाप्रसाद ने किया। पोस्टमार्टम में नीलगाय की मौत गर्दन में गोली लगने से होना बतायी गयी है। चिकित्सकों ने नीलगाय के शव से गोली भी बरामद की है।

[bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरबाजा चन्द्रदेव यादव ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों से इस सम्बंध में बात चल रही है। वन विभाग अगर लिखकर कार्यवाही के लिए देगा तो आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]