स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़े दो नकलची

0
107

studentFARRUKHABAD : मोहम्मदाबाद के रैसेपुर स्थित प्रेम विद्यालय इंटर कालेज में गुरुवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने जांच के दौरान दो नकलचियों को पर्ची सहित पकड़कर केन्द्र व्यवस्थापक को सौंपा।

[adrotate banner="3"]

प्रेम विद्यालय रैसेपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद पोप सिंह की ड्यूटी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर लगायी गयी है। उन्होंने गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा में सघन तलाशी अभियान के दौरान दो परीक्षार्थियों को नकल पर्ची सहित पकड़कर केन्द्र व्यवस्थापक को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि रोल नम्बर 1685456 प्रबल प्रताप सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह छविनाथ सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद एवं 1677506 जिमी पाल पुत्र हरनाथ सिंह शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा मोहम्मदाबाद के छात्रों के पास नकल पर्ची पायी गयी थी। दोनो हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा दे रहे थे।

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]