दुर्घटना में घायल युवक की मौत, साथी गंभीर

0
127

कमालगंज (फर्रुखाबाद): बीते दिन कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अजय पुत्र विश्वनाथ अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने के बाद उसके घर बाइक से छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने शेखपुर के निकट टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अजय को कानपुर रिफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय अजय की मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कमालगंज के नईबस्ती निवासी अजय पुत्र विश्वनाथ शर्मा अपने दोस्त राजवीर निवासी ग्राम सीड़े चकरपुर थाना राजेपुर  को कमालगंज में इंटर की परीक्षा दिलवा रहा था। बुधवार को लगभग सात बजे अजय अपने दोस्त को अपनी बाइक संख्या यूपी 76पी 6275 पैशन प्रो से छोड़ने उसके घर जा रहा था। कमालगंज से निकलकर शेखपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गयी। जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनो को कमालगंज ले जाया गया। जहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर अजय को कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय अजय की रास्ते में मौत हो गयी।
अजय की शादी अप्रैल 2012 में ही हुई थी। पत्नी ने अभी 18 दिन पहले ही पुत्री को जन्म दिया है। छोटा भाई की दो वर्ष पूर्व नशीला पदार्थ खाकर मौत हो गयी थी। अजय अपने पिता के दो ही पुत्र थे। उसके परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी गयी। वहीं राजवीर फर्रुखाबाद के ही एक नर्सिंगहोम में भर्ती है।

[adrotate banner="2"]