दोस्त के घर लटकता मिला युवक का शव, पत्नी से अवैध सम्बंधों की चर्चा

0
128

vijay rathaur aatmhatya huse,s of pintu shukla kiran tinkumintuफर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला बजरिया निहालचन्द में दोस्त के घर में युवक का शव छत से लटकता मिला। पत्नी से अवैध सम्बंधों की चर्चा के चलते मृतक के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

25 वर्षीय पिंटू शुक्ला पुत्र रामनाथ का शव मंगलवार देर रात्रि उसके मित्र विजय राठौर के घर में छत से लटकता मिला। विजय राठौर ने स्वयं फोन करके पिन्टू के भाई टिंकू को इसकी सूचना दी। टिंकू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि पिन्टू शुक्ला के विजय राठौर की पत्नी किरन से अवैध सम्बंध थे। जिसके चलते कई बार विवाद भी हो चुका था। विजय राठौर की मां रामबेटी के अनुसार पिन्टू उनके घर कल शाम लगभग सात बजे उनके घर आया था। जबकि रात्रि लगभग 9 बजे विजय राठौर ने टिंकू को पिन्टू की मृत्यु की सूचना दे दी थी। जाहिर है कि घटना मंगलवार सांय 7 से 9 बजे की है।

[bannergarden id=”8″]

पिन्टू शुक्ला के पिता रामनाथ पुलिस में दरोगा थे व उनकी कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिन्टू लाइट डेकोरेशन का काम करता था, उसका बजरिया निहालचन्द के ही निवासी विजय राठौर से दोस्ताना था। पिन्टू का विजय के घर भीतर आना जाना था। स्थानीय लोगों के अनुसार पिन्टू के विजय राठौर की पत्नी किरन से अवैध सम्बंध थे। जिसको लेकर दोनो में कई बार विवाद हो चुका था। परन्तु बाद में सुलह हो जाती थी। विजय राठौर पुत्र ऊधनलाल सर्राफे की दुकान पर काम करता है। मंगलवार शाम सात बजे पिंटू विजय राठौर के घर गया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान विजय राठौर भी अपने घर आ गया व उसने पिन्टू व किरन को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पिन्टू की हत्या कर दी व बाद में उसका शव बराबर में बने अपने भाई गिरजा राठौर के उस भाग में लटका दिया जिसमें गिरजा राठौर की गाय बांधी जाती है। रात्रि लगभग 9 बजे विजय ने स्वयं फोन कर पिन्टू के भाई टिंकू शुक्ला जोकि विद्युत विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत है को फोन द्वारा पिन्टू का शव छत से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर विजय राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="2"]