भतीजे की तेरहवीं में आ रहे युवक को जहरखुरानियों ने लूटा

0
112

jaharkhuraniफर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद एटा के थाना जैथरा कूल्हापुर खुर्द निवासी अनार सिंह पुत्र रामलाल को रोडवेज बस में अज्ञात जहरखुरानियों ने अपना शिकार बनाकर नगदी मोबाइल लूट लिये। अचेत अवस्था में अनार सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

दिल्ली के एक लोहा फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे अनार सिंह के भतीजे की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गयी थी। जिसकी तेरहवीं संस्कार में भाग लेने के लिए अनार सिंह रोडवेज बस से घर जा रहा था। तभी रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उसे दबोच लिया और उसका मोबाइल व नगदी लूट ली। अचेत अवस्था में बस संख्या यूपी 76एच/9139 के परिचालक अजय अग्निहोत्री ने अनार सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी जेब से मिली डायरी से डाक्टरों ने उसके चाचा सर्वेश कुमार निवासी नगला सादिकपुर शमसाबाद को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे।

[adrotate banner="2"]