रामनगरिया मेले में पन्डा ने दबोची पड़ोसी की बिटिया

0
155

rautiफर्रुखाबाद : पवित्र गंगा तट घटियाघाट पर हजारों कल्पवासियों की भीड़ जुटी हुई है। एक माह तक कल्पवास करने के लिए लोग अपनी अपनी झोपड़ी डालकर गंगा तट पर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। जिससे पन्डों का भी व्यापार अच्छा खासा चल रहा है। लेकिन बीती रात पवित्र गंगा तट पर नजारा कुछ और ही दिखा। गंगा तट पर ही एक पन्डा ने पड़ोसी पन्डा की पुत्री को उसकी राउटी में घुसकर बुरी नियत से दबोच लिया। युवती के पिता ने थाना पुलिस को आरोपी पन्डा के खिलाफ तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

मेला सूत्रों के अनुसार रामनगरिया मेले में लगभग १०० से अधिक संख्या में पन्डों की राउटी सजी हुई हैं। जहां पर क्षेत्र के अलावा दूर दराज से आकर भी पन्डों ने अपना कारोबार जमाया है। इन्हीं के बीच में एक घटियाघाट निवासी पन्डा नन्दू ने भी अपनी राउटी लगा रखी है। पास में ही अमृतपुर निवासी राजेन्द्र पन्डा की भी राउटी लगी है। राजेन्द्र पन्डा ने मेला थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात नंदू पन्डा अचानक दबे पांव उसकी राउटी में घुस आया और उसकी पुत्री को बदनीयती से दबोच लिया। जिससे उसकी पु़त्री चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर हम सभी लोग जाग गये। जिसके बाद नन्दू पन्डा अपनी राउटी छोड़कर फरार हो गया।

थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर छानवीन की जा रही है, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]