51 किलो की माला पगड़ी पहनाकर किया सतीश दीक्षित का जोरदार स्वागत

0
143

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): समाजवादी पार्टी की सरकार में श्रम संविदा बोर्ड के चेयर मैन बनाये जाने एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने के बाद पहली बार शमसाबाद नगर में पहुंचे सतीश दीक्षित का सपाइयों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। मनोज रस्तोगी की गोदाम में हुए स्वागत समारोह में जोशीले नारों के साथ ही 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर श्री दीक्षित को फूलों से लाद दिया गया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित क्षेत्रीय ग्रामीsateesh dixitणों ने मांग रखी की बाढ़ पीड़ितों को सहायता दिलायी जाये व बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध इत्यादि बनवाये जायें। जिस पर श्री दीक्षित ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी को भी समस्या नहीं होने दी जायेगी। हर संभव समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। यदि समाजवादी पार्टी की केन्द्र में सरकार बनी तो जनपद में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने का प्रयास किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान मनोज रस्तोगी, पीयूष त्रिपाठी व जितेन्द्र यादव ने 51 किलो की माला व पगड़ी पहनाकर फरसा भेंट किया। स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, आरिफ परवेज, डा0 उमेशचन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह की अध्यक्षता डा0 उदयवीर यादव व संचालन पीयूष त्रिपाठी ने किया।

[adrotate banner="2"]