रामनगरिया में खूब चल रहा है नर्तकियों का काला जादू

0
140

kala jadu kala jadu 1 kala jadu 2फर्रुखाबाद: पवित्र गंगा तट रामनगरिया में जहां एक तरफ लोग गंगा स्नान कर अपने पापों को धो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गंगा तट पर ही काला जादू के नाम से शुरू किये गये कार्यक्रम में अश्लील नृत्य परोसा जा रहा है। जिसमें गंगा की पवित्र स्थली को न सिर्फ अपवित्र किया जा रहा है वरन भारतीय संस्कृति की भी खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

अभी तक तो माना जा रहा था कि पाश्चात्य सभ्यता का असर महानगरों युवा कार्यक्रमों में ही देखने को मिल रहा है। लेकिन अब तो क्षेत्रीय व धार्मिक स्थलों पर भी पाश्चात्य सभ्यता का असर साफ दिखायी देने लगा है। जिसका साफ नजारा रामनगरिया मेला में देखने में आ रहा है। रामनगरिया मेले में जहां एक तरफ हजारों संत व श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने को धन्य कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रामनगरिया में नर्तकियों का काला जादू फैलाया जा रहा है।

इस काले जादू के नाम पर युवा प्रदर्शनी की तरफ झुका चला जाता है। अंदर जाकर देखता है तो नजारा कुछ और ही होता है। जहां चार पांच नर्तकियां विदेशी अंदाज में डांस कर रहीं होती हैं। जिसका सीधा असर भारतीय सभ्यता व संस्कृति पर पड़ रहा है। लेकिन जिला प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है।

[adrotate banner="2"]