भावुकता व दूसरों के दुख दर्द से परेशान होना कमजोरी होती है आज जन्मे लोगों की

Uncategorized

u1फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

राशिफल 02 फरवरी 2013, शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपके कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा उत्साह दिखाया तो आपसे उम्मीद बढ़ जाएगी. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 8 है. परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ पूर्ण से मिलने की संभावना है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपके अच्छे स्वभाव से सबका स्वभाव अच्छा हो रहा है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 3 है. भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कोई समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज फोकस रहने की जरूरत है, आप सही कदम उठा चुके हैं. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 5 है. खर्चों में कमी करना आवश्यक है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

चीजे गंभीर जरूर है बिगड़ा हुआ कुछ भी नहीं. आपका लकी रंग ग्रे लकी नंबर 1 है. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आपके बॉस आपको समझ नहीं पा रहे हैं तो उन्हे व्यवहारिक रूप से समझाए. आपका लकी रंग नेवी ब्लू और लकी नंबर 7 है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके तरक्की का समय नजदीक साथ ही आज आप रोमांटिक भी रहने वाले हैं.. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपके वह पहचान मिलेगी जिसकी तलाश आप बहुत समय से कर रहें हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 2 है. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

व्यक्तिगत जीवन में भले ही धीमा हो लेकिन आप पर सभी लोग भरोसा करते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 11 है. व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आप अपनी इच्छा शक्ति से सभी मसले हल कर सकते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 14 है. संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

कुछ कानूनी मामला आपको परेशान जरूर करेंगे लेकिन आप घबराइए मत. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 12 है. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप उन लोगों की मदद करेंगे जिन्हे आप नहीं जानते हैं. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 18 है. संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपकी व्यक्तित्व को चुनौती दे सकता है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।