अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

0
104

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र में अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

शहर के मोहल्ला नीवाचुअत निवासी सुरेशचन्द्र गुप्ता फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रहे थे। तभी फैजबाग चौराहे पर एक अज्ञात साइकिल सवार को बचाने में बाइक फिसलने से घायल हो गये। जो फैजबाग उपचार के बाद घर चले गये। वहीं दूसरी घटना के अनुसार नदीम पुत्र अशफाक निवासी सैधवाड़ा शमसाबाद घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं शालिनी पत्नी अवनीश, सुखरानी पत्नी तेजराम निवासी कुइंयाखेड़ा फर्रुखाबाद बाइक से जा रहे थे। बाइक का पहिया गड्ढे में चले जाने से दोनो उछल कर गिर गयीं। जिससे दोनो को गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]