यूपी बाक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत व कांस्य पदक पाने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

0
113

playerफर्रुखाबाद: 43 वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर बालक बाक्सिंग चैम्पियनशिप बनारस में हुई प्रतियोगिता में जनपद के चार बालकों का चयन कानपुर मण्डल से किया गया था। जनपद के चार प्रतिभागियों में से एक ने रजत व एक ने कांस्य पदक पाकर जनपद का नाम रोशन किया। जनपद वापस आने पर चारो प्रतिभागियों को जिला खेलकूद प्रभारी ने सम्मानित किया। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

प्रतिभागियों में प्रिंस दीक्षित ने 81 किलो भार वर्ग में रजत पदक तथा कुलदीप शर्मा ने 91 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए जनपद फर्रुखाबाद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना जिला क्रीड़ा अधिकारी फर्रुखाबाद ने संजीव कटियार, सचिव जिला बाक्सिंग संघ एवं महेन्द्र मिश्रा बाक्सिंग प्रशिक्षक की सराहना की तथा पदक प्राप्त बालकों को भी शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

[adrotate banner="2"]