माघ मेला उदघाटन मे मात्र दो दिन शेष, गंगा घाटों पर पसरी गंदगी को लेकर संतों में रोष

0
132

फर्रुखाबाद : गंगा तट घटियाघाट पर लगने वाले माघ मेले के उदघाटन में मात्र दो दिन ही शेष रह गये हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक घाटों की सफाई न कराये जाने से संत समाज में रोष व्याप्त है। गुरुवार को रामनगरिया मेले को लेकर संत समाज की एक बैठक हुई। बैठक में दौरान संतों ने गंगा घाटों की सफाई की प्रशासन से मांग की। वहीं संतों ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए शाम को गंगा पर महाआरती का आयोजन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

[adrotate banner="3"]

रामनगरिया गंगा तट घटियाघाट पर एक माह तक लगने वाले माघ मेले का उदघाटन 27 जनवरी को किया जाना है। दूर दराज से गंगा पर कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओ ने भी डेरा जमा लिया। लेकिन घाटों पर पसरी गंदगी को प्रशासन द्वारा साफ न कराये जाने से कल्पवासियों व संतों में काफी रोष है। कल्प वासियों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी रामनगरिया मेले की उपेक्षा कर रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक गंगा तटों पर सफाई व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया।

[bannergarden id=”8″]

गुरुवार को रामनगरिया संत समाज ने एक बैठक की। बैठक में मेला में पसरी गंदगी को साफ करवाने पर विचार किया गया। संतों ने कहा कि घाटों की यदि सफाई रहेगी तो गंगा सुन्दरता बढ़ेगी, इसके साथ ही गंगा के प्रति लोगों की श्रद्धा में भी बढ़ोत्तरी होगी। जिसके लिए संतों ने योजना बनायी की शाम को गंगा तट पर महा आरती का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोग भाग लेंगे तो उनके मन में गंगा के प्रति श्रद्धा का भाव बढ़ेगा। इससे समाज में भक्ती का नया मार्ग भी प्रसस्त होगा। इस दौरान संत रामतीर्थ दास, दयालू जी महाराज, अवध स्वरूप, स्वामी भरत चैतन्य, स्वामी कुश लेखागिरी, स्वामी मोहन स्वरूप आदि संत मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]