शिंदे के पुतला दहन में मुकेश के साथ पहुंचे मुट्ठी भर पूर्व जक्रांपाई, मून्नू नदारद

0
101

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे द्वारा आर एस एस पर टिप्पणी के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता देश भर में शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के लाल दरबाजे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील शिंदे का पुतला फूंक नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में आधा सैकड़ा भाजपाइयों में मुकेश राजपूत के साथ महज मुट्ठी भर पूर्व जनक्रांपाई समर्थक ही पहुंचे। पूर्व सांसद मुन्‍नू बाबू की कार्यक्रम के दौरान अनुपस्‍थिति ने एक बार फिर उनकी सपा के दरवाजे पर दस्‍तक की अटकलों को हवा दे दी।

[adrotate banner="3"]

लाल गेट स्थित फब्बारे के पास एकत्रित हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के गृह मंत्री सुशील शिंदे द्वारा दिये गये बयान की तीखी आलोचना की। सुशील शिंदे ने कहा था कि भाजपा व आरएसएस भगवा आतंकवादी तैयार कर रहे हैं। गृह मंत्री की इस टिप्पणी पर पूरे देश के भाजपा नेताओं में उबाल आ गया। जिसके विरोध में पदाधिकारी पूरे देश में गृह मंत्री के पुतले इत्यादि फूंक कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुनः भाजपा में जनक्रांति पार्टी के विलय होने के बाद मुकेश राजपूत ने पहले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें महज कुछ ही कार्यकर्ताओं के साथ वह पुतला दहन में पहुंचे। मुकेश के साथ विलय हो चुकी जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार के अलावा इसी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र राजपूत के साथ इक्का दुक्का कार्यकर्ता ही पहुंचे।

[bannergarden id=”8″]

शहर के लालगेट पर एकत्रित हुए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि देश के गृहमंत्री को किसी संगठन के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। ऐसी टिप्पणी से लाखों क्या करोड़ों नागरिकों को आघात पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे तक की मांग कर डाली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री ने आर एस एस पर जो टिप्पणी की है उससे आर एस एस के अलावा पूरी भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू समाज आक्रोषित है। शिंदे को इस अनर्गल वयान पर माफी मांगनी चाहिए और अगर वह माफी न मांगें तो उन्हें केन्द्र सरकार तत्काल पद से हटाये।

वहीं हाल ही भाजपा में सम्मलित हुए जनक्रांति पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने भी केन्द्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जब देश का गृहमंत्री ही इस तरह की टिप्पणी करेगा तो आम जनता कहां जायेगी। इसके अलावा भास्करदत्त द्विवेदी, चित्रा अग्निहोत्री आदि लोगों ने विचार रखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। पुतले में आग लगाने के दौरान भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मान सिंह पाल, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, संजय गर्ग, सत्यपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा व आरएसएस पर अब तक के इतिहास में लगे सबसे गंभीर आरोप के विरोध में हो रहे इस प्रदर्शन में भी पूर्व सांसद मुन्‍नू बाबू कहीं नजर नहीं आये। उनकी अनुपस्‍थिति ने एक बार फिर उन अटकलों को हवा देदी कि वह सपा के दरवाजे पर दस्‍तक दे रहे हैं। हालांकि मुन्‍नू बाबू अभी तक खुद के भाजपा में होने की ही दुहाई दे रहे हैं। चंद दिनों पूर्व ही जनक्रांति पार्टी के विलय के साथ भाजपा मेंआये मुकेश राजपूत स्‍वयं तो मौजूद रहे परंतु उनकी पूर्व पार्टी के मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही नजर आये। श्री राजपूत ने बताया कि पुतला दहन कोई शक्‍ति प्रदर्शन का स्‍थान नहीं था, जहां जरूरत होगी वहां कार्यकर्ता मौजूद नजर आयेंगे।

[adrotate banner="2"]