विश्वविद्यालय में बीए में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा को किया सम्मानित

0
106

फर्रुखाबाद : विश्वविद्यालय में अच्छे अंक पाकर दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाली फर्रुखाबाद के नगला दीना निवासी छात्रा प्रियंका दीक्षित को उनके कालेज पीडी महिला डिग्री कालेज के प्रबंधक ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

[adrotate banner="3"]

पीडी महिला डिग्री कालेज में बीए की पढ़ाई करने वाली छात्रा प्रियंका दीक्षित ने विश्वविद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ जनपद के गौरव को बढ़ाया। जिससे गदगद हुए पीडी कालेज के प्रबंधक बाबू सिंह ने छात्रा प्रियंका दीक्षित को शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह हमारे कालेज की अन्य छात्राओ को लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। जिससे वह जनपद में ही नहीं विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर अंक प्राप्त कर सकें।

इस दौरान छात्रा प्रियंका ने कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खुद से ही शुरूआत कर देनी चाहिए। तभी भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है।

[adrotate banner="2"]