फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट स्थित शिरड़ी बाबा आश्रम के निकट एक दरोगा की कार ट्रैक्टर से टकरा गयी। दरोगा ने ट्रैक्टर को घटियाघाट चौकी में खड़ा करवा दिया।
[adrotate banner="3"]
पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज थाने में तैनात दरोगा बीरपाल सिंह अपने परिवार के साथ कार संख्या एच आर 99एनटी/8051 पर सवार होकर घटियाघाट गंगा स्नान करने आया था। जहां उसकी कार ट्रैक्टर संख्या यूपी 30 जे/7793 से टकरा गयी। दरोगा ने ट्रैक्टर को घटियाघाट चौकी में खड़ा करवा दिया। चालक भाग गया। चौकी में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


